✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, बाइक चोर गैंग धराया, 5 बाइक जब्त

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 25, 2026, 3:52:11 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई साकची पुलिस ने की है. उनके पास से चोरी की 5 बाईकें बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपी आजादनगर निवासी शमशाद आलम और मानगो निवासी अरुण मुखर्जी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. सोमवार की सिटी एसपी ललित मीणा ने पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जो बाइक आरोपियों के पास से बरामद हुई है, वे शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थी. शमशाद के पास से 2 जबकि अरुण के पास से चोरी की 3 बाईकें बरामद की गई. आरोपी चोरी की गई बाईकों का नंबर प्लेट बदल देते थे. इंजन व चेसिस नंबर भी मिटा देते थे. उन्होंने बताया कि 20 मई को करीम सिटी कॉलेज के समीप से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत साकची थाना में दर्ज कराई गई थी. इसी मामले की जांच में पहले शमशाद को पकड़ा गया. उसने इस कांड में अरुण के भी शामिल होने की बात पुलिस को बताई. दोनों आरोपियों के गिरफ्तार होने से शहर में बाइक चोरी की घटनाओं में अंकुश लगने का दावा पुलिस कर रही है.

औने - पौने दाम में बेचते थे बाइक
सिटी एसपी ने बताया कि शमशाद बाइक चुराने में माहिर है. जबकि अरुण चोरी की बाइक खपाने का काम करता रहा. शमशाद विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चुरा कर बेचने के लिए अरुण को देता था. अरुण उसके औने - पौने दाम में लोगों को बेचता था. जो बाइक नहीं बिकती थी उसे स्क्रैप ताल में खपा दिया जाता था. आरोपियों के पास से  हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (JH 05M 8546), हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (JH 05Q 8264), हीरो होंडा पैशन प्रो (JH 05BE 5485), हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर (JH 05BS 0273) तथा हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो (JH 01F 1394) बाइक बरामद की गई है.  जानकारी को की शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है.

Tags:JamshedpurJamshedpur newsCrime JamshedpurJamshedpur policeSakchi policeViral newsBreaking newsKolhanBike recoveredJharkhandJharkhand policeCity sp jamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.