✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लौहनगरी में अब नहीं चलेगी कार पार्किंग के ठेकेदारों की मनमानी, जानिए इसकी वजह

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:13:16 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): इन दिनों कार खरीदना तो आसान है, लेकिन कार पार्किंग करना बेहद मुश्किल. लोग जब भी कार से बाहर जाते हैं, तो उन्हें कार पार्किंग की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कहीं पार्किंग के लिए जगह नहीं मिलती और अगर कहीं जगह मिलती भी है, तो उसके लिए भारी-भरकम बिल चुकाना पड़ता है. ऐसे में जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी ने एक फैसला लिया है. जिसके तहत अगर आप किसी एक क्षेत्र में कार पार्किंग का पैसा चुका चुके हों, और उसी क्षेत्र में कहीं दूसरी जगह पार्किंग करनी हो, तो आपको पैसों का भुगतान नहीं करना पड़ेगा. मतलब एक बार की कटाई हुई पर्ची आप पूरे दिन इस्तेमाल कर सकते हैं. लिहाजा वह क्षेत्र अलग नहीं होना चाहिए.

पार्किंग ठेकेदार को जारी निर्देश

जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विभाग को आए दिन लोगों की यह शिकायत मिलती था कि साकची अथवा बिष्टुपुर एरिया क्षेत्र में किसी भी एक पार्किंग स्थल पर पार्किंग शुल्क देने के बावजूद पार्किंग ठेकेदार दूसरे जगह पार्किंग करने पर दोबारा शुल्क वसूल करते हैं. इसकी सूचना जब जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के विशेष पदाधिकारी को मिली तो उन्होंने सभी पार्किंग ठेकेदारों को एक निर्देश जारी करते हुए कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में जो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, अगर किसी भी व्यक्ति एक जगह पार्किंग शुल्क दे देता है तो दूसरी जगह पार्किंग करने पर उस व्यक्ति से शुल्क नहीं वसूला जाएगा. अब देखना यह है कि पार्किंग ठेकेदार इस आदेश का कितना पालन करते हैं, क्योंकि विशेष पदाधिकारी ने यह भी कहा अगर दोबारा इस तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित ठेकेदार पर कार्यवाही की जाएगी.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.