✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:गोकुल नगर में 350 घरों को तोड़ने का नोटिस, निवासियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:13:57 AM

जमशेदपुर (Jamshedpur): मानगो नगर निगम की ओर से मानगो के गोकुल नगर मे रहने वाले तकरीबन 350 घरों को तोड़ने का नोटिस जिला प्रसाशन ने जारी किया है.जहां अपने पुनर्वास की मांग को लेकर तमाम गोकुल नगर निवासीयों ने जिला उपायुक्त कार्यालय मे जोरदार प्रदर्शन किया, साथ ही जिला उपायुक्त के वाहन को रोककर अपना विरोध प्रकट किया है.

इनके घर को उजाड़ना न्यायपूर्ण

बता दें विगत दिनों यहाँ निवास करने वाले 350 परिवारों के घरों को तोड़े जाने का नोटिस जारी किया गया है. वहीं बस्तीवासियों के अनुसार तक़रीबन 40 वर्षो से अधिक समय से ये सभी उसी बस्ती मे निवास करते है. साथ ही यहाँ निवास करने वाले तमाम परिवार दिहाड़ी मजदूरी का काम कर अपना जीवन व्यतीत करते है, ऐसे मे इनके घर को उजाड़ना न्यायपूर्ण नहीं है. इन्होने मांग की है कि पहले इनका पुनर्वास करवाया जाये उसके बाद इन्हे विस्थापित किया जाए, उनका साफ कहना है कि अगर उनका आशियाना टूटता है तो वे लोग अपने परिवार के साथ कंहा जाएंगे.

रिपोर्ट:रंजीत ओझा 

Tags:Todays newsTodays jharkhand newsToday hindi newsToday Jamshedpur NewsLocal khabr of JamshedpurLocal news of JamshedpurProtest in JamshedpurJamshedpur: Notice to demolish 350 houses in Gokul Nagarresidents staged a strong protest

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.