✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:विधायक सरयू राय ने एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण, ख़राब व्यवस्था देख हुए नाराज

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:51:54 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम का निरिक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी सहित कई वार्डो का निरिक्षण किया. अस्पताल की व्यवस्था को देख विधायक सरयू राय काफी नाराज हुए. 

अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दिए दिशा निर्देश 

वहीं इसके साथ ही विधायक सरयू राय ने अस्पताल केअधीक्षक को अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दिशा निर्देश दिया. मीडिया से बातचीत में कहा कि बन्ना गुप्ता जिस शहर से पांच साल तक राज्य के स्वस्थ्य मंत्री रहें मगर यहां का एमजीएम अस्पताल की स्थिति सुधरने के बजाय बत से बतर हो गई है. उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में अधीक्षक के कमरे के सामने मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि एक कमरे मे बैठ रहें है,अस्पताल की स्थिति सुधरने के बजाय खराब ही होती जा रही है, उन्होंने स्वस्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो स्थिति अस्पताल की है वह उनसे छिपी नहीं होगी, मगर मंत्री अब तक अस्पताल की स्थिति को दुरुस्त नहीं कर पाए है. यह बात समझ मे नहीं आ रहा है.

मंत्री बन्ना गुप्ता वसूली करने का अलग-अलग रूप तैयार कर ले रहें है-सरयू राय

विधायक सरयू राय ने कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता वसूली करने का अलग-अलग रूप तैयार कर ले रहें है, केवल ट्रांसफर पोस्टिंग का काम हो रहा है. जो डॉक्टर को प्रमोशन मिला, वह यहीं रह गए. मगर नए बहाली नहीं हुई है. विधायक ने अस्पताल की स्थिति पर कहा कि जिस प्रकार यहां काम हो रहा है. उस तरह अगले 3 से 4 वर्ष लगेंगे इस अस्पताल को सुधरने में. इसके साथ ही विधायक सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर कई आरोप लगाए है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:jharkhand newsjharhand breaking newsjharkhand latest newsjharkhand breaking newsbig breakingjharkhand jamshedpurjamshedpur trendng newsjamshedpur trending newslatest newsjamshedpur latest newstrending newsMLA Saryu Rai inspected MGM Hospitalangry after seeing poor arrangementsmla saryu rai newsmla saryu rai latest newsjamshedpur mgm hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.