✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:नम आंखों से दी गई शहीद जवान रामदेव महतो को अंतिम विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर देकर पैतृक गांव किया गया रवाना

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:01:15 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन में आज शनिवार के दिन शहिद जवान रामदेव महतो को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.वहीं शहीद जवान को पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से विदाई दी. और जवान के शव को उनके परिजनों के साथ पैतृक गांव चक्रधरपुर रवाना कर दिया गया.

डीआईजी ने कहा हमने एक वीर जवान को खो दिया

वहीं इस मौके पर कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा, डीसी मंजूनाथ भजंत्री, जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल सहित जिला के तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे, सभी ने नम आंखों से शहीद जवान को विदाई दी. मीडिया से बातचीत में डीआईजी अजय लिंडा ने कहा कि उन्होंने एक वीर जवान को खो दिया है. कल मानगो में एक व्यक्ति की हत्या कर भाग रहे अपराधियों में से एक को शहीद रामदेव महतो ने बड़े ही बहादुरी से पकड़ा था, इसी दौरान उनपर फायरिंग की गई थी जिसमें जवान घायल हो गये थे. जिसके बाद जवान को टीएमएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के क्रम में जवान की मौत देर शाम हो गई.

फायरिंग में घायल जवान की इलाज के दौरान टीएमएच अस्पताल में मौत हो गई थी

वहीं इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में गम का माहौल बना हुआ है, डीआईजी ने कहा कि इस घटना में एक अपराधी गिरफ्तार है, अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, किसी भी कीमत पर अपराधियों को नहीं छोड़ा जाएगा. आपको बताये कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक व्यक्ति को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी. वहीं अपराधियों ने टाइगर मोबाइल के जवान को भी गोली मार दी और कर फरार हो गया. जिसमें जवान रामदेव महतो की इलाज के दौरान टीएमएच अस्पताल में मौत हो गई थी.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Martyr soldier Ramdev MahatoMartyr soldier Ramdev Mahato jamshedpurmango firing casejamsjedpur firing casecrime in jamshedpurtigar mobile soilder murderfinal farewell with tears in his eyesDIG ajay lindajamshedpur dc manju nath bhajantrijamsjedpur news todayssp kishore kaushal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.