✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम टैंकर से कर रहा था गंदे पानी की सप्लाई, तो विधायक सरयू राय ने दिया ये निर्देश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:05:22 AM

जमशेदपुर(JAMSHDPUR): गर्मी आते ही जमशेदपुर में पानी की संकट विकराल रुप ले लेती है. वहीं मानगो क्षेत्र में पानी की समस्या ज्यादा होती है. इस साल मार्च के महीने में ही पानी की समस्या हो रही है. जिसको देखते हुए मानगो नगर निगम के द्वारा टैंकर से पानी सप्लाई की जा रही है. इधर मानगो क्षेत्र में 15 नंबर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की सप्लाई की जाती है, पिछले कई दिनों से गंदे पानी की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय 2 दिन पहले देर रात वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे और प्लांट का निरीक्षण किया. उन्होंने पाया कि प्लांट के  अंदर काफी गंदगी है और काई जमा हुआ है.

पानी टंकी के अंदर से  लगभग दो ट्रक से ज्यादा गंदगी और निकाली गई है

वहीं इसके बाद विधायक सरयू राय ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट सफाई करने को लेकर विभागीय अधिकारियों से बात की और आज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की टंकी की कर्मचारी लगाकर सफाई की शुरुआत की गई. सफाई को देखने के लिए सरयू राय के प्रतिनिधी पहुंचे.पानी टंकी के अंदर से  लगभग दो ट्रक से ज्यादा गंदगी और निकाली गई है.

अब लोगों को मिलेगा साफ पानी

वहीं पश्चिम के विधायक सरयू राय के प्रतिनिधियों का कहना है कि विधायक की पहल पर इसकी सफाई कराई जा रही है, क्योंकि जब से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बना था उस समय से ही ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई नहीं की गई थी, आज इसकी सफाई की शुरुआत की गई है और सफाई होने के बाद लगभग 3 लाख से ऊपर लोगों को साफ पानी पीने को मिलेगा. वहीं लोगों का कहना है कि पानी पहले काफी गंदा आता था, लेकिन अब टंकी की सफाई हो जाने से क्षेत्र के लोगों को साफ पानी मिलेगा.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:mango nagar nigamMLA saryu raiMango Municipal Corporationtrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.