जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के उत्पाद विभाग और पोटका पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. उत्पाद विभाग की टीम और पोटका पुलिस ने शहर के पिछली और रानी कुदर गांव में छापेमारी कर करीब 150 ड्रम अवैध शराब और जावा-महुवा को नष्ट किया. जानकारी के अनुसार गांव में अवैध शराब बनाने का काम कई सालों से किया जा रहा था.
लगातार जारी रहेगी छापेमारी
मामले को लेकर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पिछली और रानी कुदर में कुल दो जगह पर मंगलवार को छापेमारी कर 154 ड्रम अवैध शराब और जावा महुवा को नष्ट किया गया. जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में गई है. वहीं उन्होंने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
.jpg)