✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: मकदमपुर में देर रात बवाल, दो पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ से तनाव

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 6, 2026, 11:55:57 AM

जमशेदपुर (JAMSEDPUR): जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर में देर रात जमकर हंगामा और मारपीट की घटना सामने आई. दोनों ओर से मारपीट हुई. नरगिस परवीन नामक महिला के घर में कुछ युवकों ने घुसकर तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पीड़ित नरगिस परवीन ने परसुडीह थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने कुछ दिनों पहले बकरी चोरी के मामले में विरोध जताया था. इसकी शिकायत भी थाना में की थी. इसी रंजिश में देर रात कुछ युवक उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर के सामान को बुरी तरह तोड़ दिया और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई. नरगिस परवीन ने समीर और उसके साथियों पर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है. वहीं, समीर के परिवार वालों ने भी नरगिस और उनके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया. दोनों पक्षों की ओर से परसुडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. इलाके में स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है. 

घर से छप्पर टूटे, सामान बिखेरा

विवाद के दौरान नरगिस परवीन के घर में जमकर तोड़फोड़ की गई है. उसके घर पर पथराव भी हुआ जिसमें उसके घर का छप्पर पूरी तरह से टूट गया है. घर का पूरा सामान भी बिखेर दिया गया. घर के कई सदस्यों को चोटें भी आई है. दूसरे पक्ष से भी लोग इसमें घायल हुए है. दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद है. परसुडीह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है. पुरानी रंजिश दो पक्ष आपस में भिड़े है. दोनों ओर से शिकायत मिली है. जांच की जा रही है. 

 

Tags:Jamshedpur newsJamshedpurBreaking newsViral newsJamshedpur policeParsudihMakdampurJharkhand newsJharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.