✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jamshedpur: मकान मालिक ने पहले प्यार में फसाया फिर कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:49:16 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के गोविंदपुर में एक महीने पहले एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला घर से अचानक लापता हो गई थी, जिसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिल रही थी, लेकिन एक महीने बाद पुलिस ने लापता रीना देवी के कंकाल को बरामद कर लिया है. इसके बाद पुलिस ने रीना के हत्यारे मुकेश भट्ट को भी गिरफ्तार किया है.

लापता महिला का एक महीने बाद बरामद हुआ नर कंकाल

वहीं इस मामले को लेकर मृतका के पति अक्षय लाल साह ने एक महीने पहले गोविंदपुर थाना में पत्नी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. वहीं अक्षय की ओर से पुलिस पर लगातार जांच में लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा  था. पीड़ित पति शुक्रवार को एसपी से मिलने पहुंचा था. एसपी ने थाना प्रभारी को जांच करने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने कंकाल को आज शनिवार के दिन बरामद कर लिया.

पुलिस ने हत्यारे मकान मालिक को किया गिरफ्तार

मृत महिला के पति अक्षय ने बताया कि वे मूल रूप से छपरा के रहने वाले है, और कोलकाता में जूट मिल में काम करते हैं.  रीना से उनकी शादी साल 2007 में हुई थी. उनके दो बच्चे भी है. दो साल पहले रीना बच्चों संग गोविंदपुर स्थित अपने मायके आ गई थी. यहां वो विवेकनगर में किराए के मकान में रहती थी. अक्षय के अनुसार रीना ने मुकेश को 4 से 5 लाख रुपये और उसके गहने दिये थे वो भी गायब है.

22 अगस्त की रात हुई थी हत्या

इस मामले को लेकर रीना के बेटे आदर्श ने बताया कि 22 अगस्त की रात मुकेश उनके घर आया था और घर आते ही गुस्से में मोबाइल पटक दिया. मुकेश उसकी मां से अपनी भतीजी के इलाज के लिए रुपयों की मांग कर रहा था. थोड़ी देर बाद उसकी मां गीना देवी मुकेश के साथ चली गई और वापस नहीं लौटी. जिसके बाद उसने दूसरे दिन पिता को फोन पर इसकी जानकारी दी.

शादी का दबाव दे रही थी रिना

इधर, मुकेश ने पुलिस को बताया कि वो रीना से तीन महीने से संपर्क में था. रीना शादी का दबाव बना रही थी. घटना की रात वो उसे अपने साथ ले गया और हुरलुंग जाने वाले रास्ते में हत्या कर शव को फेंक दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Tags:Jamshedpur: Landlord murdered woman in illicit relationshippolice recovered male skeleton after a monthread reason for murderJamshedpurLandlord murdered womanillicit relationshippolice recovered male skeletonreason for murder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.