✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: पथ निर्माण विभाग की लापरवाही से बर्बाद हो रहा लाखों लीटर पानी, नहीं हुआ समाधान तो विकराल रूप ले सकती है पानी किल्लत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:58:25 AM

जमशेदपुर(JAMSHDPUR): जमशेदपुर में पानी किल्लत कोई नयी बात नहीं है. जहां लोग पानी के लिए यहां वहां भटकते है, तो वहीं इसी जमशेदपुर शहर में पथ निर्माण विभाग की लापरवाही की वजह से पीने का लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. जिसकी वजह से आनेवाले समय में शहर में पानी की समस्या विकराल रूप ले सकती है.

मेन पाइप लाइन फटने से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है

दरअसल मानगो पुल के पास डिमना से आ रहा मेन पाइप लाइन फटने से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है.वहीं  पानी सड़क पर बहने की वजह से आवागमन घंटों जाम रहा.हालांकि जुस्को के अधिकारी मौके पर पहुंच पाइपलाइन को दुरुस्त करने में जुट गए हैं.अगर पाइपलाइन दुरुस्त नहीं होगा तो जमशेदपुर शहर में पानी के लिए हाहाकार देखने को मिल सकता है.

ड्रिल करने के दौरान मेन पाइप लाइन फट गया

आपको बताये कि मेन पाइप लाइन के बगल मे फ्लाइओवर ब्रिज का काम चल रहा है.जहां ड्रिल करने के दरमियान मेन पाइप लाइन फट गया, जिससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया, यह पाइप लाइन डिमना लेक से आकर सीधे फिलटर प्लांट में जाता है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:water shortage in jamshedpurmango jamshedpurconstruction departmentconstruction department jamshedpurnegligence of road construction departmentjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.