✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:अपने कारमाने से फिर सुर्खियों में कोल्हान का एमजीएम अस्पताल, इमरजेंसी वार्ड में कई पंखे खराब, लेकिन प्रबंधन को नहीं है ध्यान

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 24, 2024,
Updated: 8:03 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):कोल्हान का सबसे बड़ा  एमजीएम अस्पताल अपने किसी न किसी कारणों से अक्सर सुर्खियों में रहता है. एक बार फिर एमजीएम अस्पताल का एक कारनामा सामने आया है. जहां कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल का  गौरव प्राप्त करनेवाला एमजीएम में पंखा तक की व्यवस्था नहीं है. यदि मरीज यहां इमरजेंसी में इलाज करवाने पहुंचते है तो अपने घर से पंखा लाना पड़ता है.

इमरजेंसी वार्ड में कई पंखे खराब, लेकिन प्रबंधन को नहीं है ध्यान

आपको बताये कि एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे पंखा तो लगा लगा है, लेकिन पंखा सही ढंग से हवा नहीं दे रहा है.वंही कई बेड के पास पंखा नहीं है, जिससे मरीज अपने घर से पंखा लाना पड़ रहा है.इसकी जानकारी मिलते ही बीजेपी नेता राजीव रंजन सिंह एमजीएम अस्पताल पहुंचे, और वे इमरजेंसी मे सभी मरीजों से मिल कर उनका हाल जाना. वही देखा कि कई पंखे चल रहे है लेकिन उस पर धूल जमा होने के कारण वे हवा सही से नहीं दे रहें है. जिससे इमरजेंसी में आए मरीजों का गर्मी से हाल बेहाल है.

पढ़ें पूरे मामले पर बीजेपी नेता ने क्या कहा

बीजेपी नेता ने कहा कि जिस विधानसभा के विधायक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री है, वहां के सरकारी अस्पताल का अगर यह हाल है तो राज्य मे स्वास्थ्य की क्या व्यवस्था होगी यह अनुमान लगाने की बात है.वहीं इस मामले पर उपाधीक्षक डॉक्टर नकुल चौधरी ने रटा रटाया जवाब देते हुए कहा कि अभी जानकारी मिली है, पंखा खराब होने की जिसे दो दिनों में सही कर लिए जाएगा.


रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:jharkhand newsbihar jharkhand newsbreaking newshindi newsjharkhand news todayjharkhandjharkhand latest newstop newstoday jharkhand newslatest newsjharkhand today newsnewsjharkhand news liveranchi newsjharkhand breaking newsnews jharkhandjharkhand politics newsKolhan's MGM hospital is again in the headlines due to its carMGM hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.