✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:  बीजेपी का कोल्हान प्रमंडलीय बैठक, मिशन 24 को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया गया मूल मंत्र

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:09:43 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में बीजेपी का कोल्हान प्रमंडल की बैठक हुई.  इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए. वही कोल्हान के सभी जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष समेत तमाम प्रवक्ता भी मौजूद थे. इस बैठक में कार्यकर्ताओं को मिशन 24 को लेकर मूल मंत्र दिया जा रहा है. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है, ताकि हर व्यक्ति के पास तक बीजेपी कार्यकर्ता पहुंच सके और केंद्र सरकार की योजना का लाभ जन जन तक पहुचाया जा सके.  उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वंशवाद की पार्टी है, कांग्रेस केवल अपने मतलब के लिए राजनीति करता है, जबकि देश के प्रधानमंत्री आम लोगों के लिए हर समय तत्पर रहते हैं.

भाजपा बनेगी जनता की आवाज- रघुवर दास

झारखंड राज्य में भाजपा का झंडा लहराना चाहिए जिसको लेकर हर एक कार्यकर्ता राज्य सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुंचाएं क्योंकि जिस तरह झारखंड राज्य में राज्य सरकार 3 सालों में भ्रष्टाचार पूरी तरह से लिप्त हो चुकी है आज छोटा काम हो या बड़ा काम सब में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और जनता आज इस सरकार से परेशान हो चुकी है भाजपा जनता की आवाज बनकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे.

हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार - दीपक प्रकाश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोल्हान प्रमंडल के चारों जिला को मजबूत करना है. इस बैठक का मुख्य उद्देश गुट को मजबूत करना है. वही उन्होंने हेमंत सरकार पर हमला करत हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार है और विकास से ब्लू सरकार हो गई है. पूरे झारखंड को लूट खंड बना चुका है, और कोल्हान में सबसे ज्यादा लूट पर छूट दी गई है. इन विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेगा और रिस्क राज्य सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा. 11 अप्रैल को रांची में एक विशाल रैली निकाली जाएगी.  इस विशाल रैली में झारखंड के तमाम दिग्गज नेता और हजारों कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

 

Tags:JamshedpurKolhanBJPmantraMission 24JHARKHNADUPDATEJHARKHNADNEWSJHARKHANDLATESTTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.