☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:तीन दिनों की लगातार बारिश से उफ़ान पर खरकई और स्वर्णरेखा, कई इलाकों में घुसा पानी, अलर्ट मोड पर प्रशासन 

जमशेदपुर:तीन दिनों की लगातार बारिश से उफ़ान पर खरकई और स्वर्णरेखा, कई इलाकों में घुसा पानी, अलर्ट मोड पर प्रशासन 

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में लागातार तीन दिनों की बारिश की वजह से जमशेदपुर की खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जल स्तर काफी बढ़ गया है. दोनों ही नदियां उफान पर है.नदियों में पानी बढ़ने से नदी किनारे के निचले इलाकों में पानी भर गया है. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.आपको बताये कि काफी लोगों के घरों में पानी घुस गया है. 

जिला प्रशासन की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है

वही जिला प्रशासन की ओर से नदियों के निचले इलाकों में रहनेवाले लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है. ताकि किसी की जान माल की हानि ना हो.जिला प्रशासन नदियों के जल स्तर का पल पल का जायजा ले रहा है,ताकि पानी बढ़ने से लोगों को सुरक्षित किया जा सके.वही नदियों का जल स्तर को विधायक सरयू राय ने जाकर मुआयना किया है, ताकि किसी भी हाल में बाढ़ पीड़ित इलाकों मे किसी को नुकसान ना हो.

इन इलाकों में घुसा पानी 

वही बगबेडा, जुगसलाई, के कुछ इलाकों के साथ मानगो के कुछ इलाकों में भी पानी निचले इलाकों मे घुसा है. इसके अलावा भुइयाँडीह, ग्वाला बस्ती, बागुन्हातु, बारिडीह के कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में घुस चुका है. वही जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है, ताकि अधिक पानी बढ़ने से आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Published at:17 Sep 2024 12:16 PM (IST)
Tags:Kharkai riverSwarnarekha riverKharkai and swarnrekha riverFlood in JamshedpurJugsalai newsBagbeda newsHeavy rain in JamshedpurTrending newsJamshedpur adminstrationJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.