✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JAMSHEDPUR: लौह नगरी में फिर उभरता गैंगवार- अखिलेश गैंग के भोला के भतीजे को मा'री गो'ली, मौ'त

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:08:53 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में अपराध अपने पैर पसारते जा रहा है. वैसे तो राज्य का धनबाद शहर गोलीबारी के लिए जाना जाता है, लेकिन अब जमशेदपुर शहर भी इस सूची में शामिल हो गया है. रात के अंधेरे में हो या दिनदहाड़े, अपराधी घटना को अंजाद देने से पीछे नहीं हट रहे हैं. ऐसे में बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सिदो–कान्हो बस्ती से गोली बारी का नया मामला सामने आया है. यहां बीते दिन देर रात अखिलेश गैंग के भोला सिंह के भतीजे अमित सिंह पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी. उसे गले में गोली लगी. इस घटना में सीपंकर भद्र उर्फ छोटू नामक युवक भी घायल हुए है. घटना के बाद अमित को टीएमएच में भर्ती किया गया. वहीं सीपंकर को एमजीएम में भर्ती किया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

फोन पर मिली गोली लगने की जानकारी

अमित के परिजनों का कहना है कि अमित टाटा पिगमेंट में ठेका कर्मी है. वह हर दिन सुबह 8 बजे काम पर जाता था और रात 8 बजे घर आता था. बुधवार रात 9.30 बजे सोनू कर्मकार नामक युवक ने उन्हें फोन कर अमित को गोली लगने की जानकारी दी. सूचना पाकर वे लोग घटनास्थल पहुंचे. यहां अमित घायल अवस्था में पड़ा हुआ था. इधर घटना के बारे में घायल सीपंकर ने बताया कि वह घर पर पत्नी और बच्चों के साथ टीवी देख रहा था तभी सोनू कर्मकार, अजय, विक्रम, रवि और अन्य लोग पहुंचे और घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी पर तोड़फोड़ करने लगे. विरोध करने पर उन लोगों ने उसपर भी हमला कर दिया. उसने बताया कि उसे फायरिंग के घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें:

कन्हैया सिंह ह'त्याकांड: डीआईजी अजय लिंडा की एसआईटी को ताकीद- 24 घंटे में मामले का करें खुलासा 

पहले की घटना

बता दें कि जमशेदपुर में गोली बारी की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी ईचा गढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह पर भी अपराधियों ने गोली मार हमला किया था. बाद में उनकी मौत हो गई. अब सवाल यह उठता है कि अपराधी जब नेता और विधायक के परिजन पर हमला करने से पीछे नहीं हट रहे तो आम लोगों का क्या हाल करेंगे. प्रशासन और पुलिस को चाहिए कि वे जल्द से जल्द अपराधियों पर अपना शिकंजा कसे औऱ लोगों के लिए शहर सुरक्षित बनाएं.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.