✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में सक्रिय है अलग-अलग स्नैचिंग गैंग, कदमा कांड में तीन गिरफ्तार

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 3:58:34 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में महिलाओं से स्नैचिंग करने वाले 2 स्नैचर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनसे ज्वेलरी खरीदने वाले ज्वेलर को भी गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई कदमा पुलिस ने की है. आरोपियों के पास से पांच ग्राम वजन की तीन सोने की अंगूठियां, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी और 15 हजार रुपए नकद बरामद हुए है. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी प्रकाश पटेल है. इसका पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ चोरी, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं. गुरुवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने पूरे मामले का खुलासा किया. गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर निवासी प्रकाश पटेल, कदमा निवासी प्रीतम सिंह और सोनारी निवासी निखिल सोनी शामिल है. निखिल सोनी का कदमा में जेपी ज्वेलर्स का शॉप है. प्रकाश और प्रीतम ने गहने निखिल को ही बेचा था. 

कदमा में महिला से हुई थी छिनतई

2 मई को कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सूरपथ रोड पर स्कूटी सवार दो अपराधियों ने अनिता चौधरी नामक महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे. सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने 6 मई को कदमा के टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल  के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि छीनी गई सोने की चेन को कदमा स्थित जेपी ज्वेलर्स के संचालक निखिल सोनी को बेच दिया गया था. निखिल सोनी ने चेन को गलाकर तीन अंगूठियों में बदल दिया था. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है.

शहर में सक्रिय हैं अलग-अलग स्नैचिंग गैंग

शहर में हाल के दिनों में बढ़ी स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि कदमा मामले में गिरफ्तार स्नैचर्स प्रीतम और प्रकाश का शहर में हाल में हुई अन्य स्नैचिंग घटनाओं से कोई संबंध नहीं मिला है. पुलिस जांच में सामने आया है कि अलग-अलग वारदातों को अलग गैंग अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पकड़े गए अपराधियों के वारदात करने का तरीका अन्य मामलों से मेल नहीं खाता. जानकारी हो कि हाल ही के दिनों में शहर में महिलाओं से स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ी है. 

हाल की स्नेचिंग की घटनाएं

बिस्टुपुर के कीनन स्टेडियम के पास रिंकू ओझा से स्नैचिंग. कदमा अनिल सुरपथ में अनीता चौधरी से स्नैचिंग हुई. सोनारी में मॉर्निंग वॉक पर निकली परमजीत कौर के गले से कुंज नगर के पास बाइक सवार बदमाशों ने चेन झपट ली. वहीं, जेपीएस स्कूल के पास कांति देवी और सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सुनीता देवी भी स्नेचरों का शिकार बनीं. टेल्को और आसपास के इलाकों में एक ही दिन में तीन महिलाओं से चेन छिनतई की घटनाएं सामने आईं. इसके अलावा सोनारी में रेणु कुमारी और टेल्को राधिकानगर के पास भी वारदात हुई. बिष्टुपुर, टेल्को, कदमा, गोलमुरी, सोनारी में स्नेचिंग की घटनाएं लगातार हो रही है.

 

Tags:JamshedpurJamshedpur crime newsJamshedpur snatchingSnatchingKadma policeJamshedpur policeJharkhand policeJharkhandTatanagarViral newsBreaking newsCrime newsNews

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.