✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:प्रधानमंत्री के स्वागत में दुल्हन की तरह सजी लौहनगरी! पेंटिंग से झारखंड की संस्कृति दिखाने की कोशिश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 12, 2024,
Updated: 8:41 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितम्बर को जमशेदपुर आ रहे हैं, प्रधानमंत्री तीन कार्यक्रम में शामिल होने के साथ रोड शो भी करेंगे. इस दौरान जमशेदपुर शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है.

पेंटिंग के जरिए झारखंड की कला संस्कृति को दिखाया जा रहा है

शहर में साफ सफाई के साथ-साथ शहर की सभी दीवारों पर पेंटिंग की जा रही है. पेंटिंग के जरिए झारखंड की कला संस्कृति को दिखाया जा रहा है. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं. वहीं सरकारी अधिकारी हो या फिर निजी कम्पनिया सभी प्रधानमंत्री के स्वागत मे लगी है.

युद्ध स्तर पर की जा रही है साफ सफाई

वहीं पुरे टाटा नगर रेलवे स्टेशन परिसर से बिस्टुपुर जानेवाली सड़क के बगल दीवालो पर भी पेंटिंग के जरीये झारखण्ड की संस्कृति को दर्शाया गया है, साथ ही पुरे इलाके की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है, ताकि प्रधानमंत्री ज़ब यंहा से गुजरे तो उन्हें दिखे की जमशेदपुर कितना स्वच्छ और साफ सुथरा है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Pm narendra modiNarendra ModiPm narendra modi in JamshedpurJharkhand cultureJharkhand tredition and cultureTrending newsBistupur jamahedpur newsTata tiscoJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.