✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 26 दिसंबर से रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:15:28 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर जिला प्रशासन की ओर से सभी सरकारी स्कूलों और गैर सरकारी स्कूलों को 26 दिसंबर से बंद रखने का निर्णय लिया गया है. वहीं इसके बाद स्कूलों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है. जिला के उपायुक्त मंजू नाथ भजंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में शीतलहरी बढ़ गई है.जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे राज्य में सभी सरकारी स्कूलों और गैर सरकारी स्कूलों को 26 दिसंबर से अगले आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया है.

वहीं इसको लेकर जमशेदपुर में शिक्षा विभाग को दिशा निर्देश दिया गया है कि वे एक आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी स्कूलों और गैर सरकारी स्कूलों को निर्देश दें, ताकि सभी स्कूलों को 26 दिसंबर से अगले आदेश तक बंद रखा जाये.

10वीं और 12 वीं के बच्चों की अगर परीक्षा है, तो वे स्कूल खुल सकते हैं

वहीं जमशेदपुर जिला उपायुक्त ने यह भी कहा कि अगर 10वीं और 12वीं के बच्चों की अगर परीक्षा है, तो वे स्कूल बच्चों की परीक्षा के लिए खुल सकते है, लेकिन केजी से लेकर 9 तक के बच्चों की कक्षायें 26 दिसंबर से अगले आदेश तक बंद रखी जाएंगी, यह निर्देश शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों को भेज दिया गया है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:JamshedpurJamshedpur DCJamshedpur newsJamshedpur news todayIn view of increasing coldall government and non-government schools will remain closeddistrict administration issued instructionsdistrict administration jamshedpurincreasing cold in jamsjedpurall government and non-government jamsjedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.