✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:परसुडीह में चल रहा था अवैध तरीके से पटाखा बनाने का काम, पुलिस ने छापेमारी कर दो को दबोचा, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:48:26 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुआ है.जहां अंतर्गत घनी आबादी वाले क्षेत्र गोलपहाड़ी बस्ती निवासी राजेंद्र सिंह के घर पर पुलिस ने छापेमारी कर विस्फोटक के साथ पटाखे बनाने के सारे सामान बरामद किया है. वहीं भारी मात्रा में पटाखों का खेप पुलिस ने बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है, और पूछताछ कर रही है.  

परसुडीह बस्ती राजेंद्र सिंह के घर पर चोरी छिपे पटाखे बनाने का काम चल रहा हैं

  आपको बता दें कि प्रशिक्षु डीएसपी सनी वर्धन को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना अंतर्गत परसुडीह बस्ती राजेंद्र सिंह के घर पर चोरी छिपे पटाखे बनाने का काम चल रहा हैं, गुप्त सूचना के आधार पर परसुडीह पुलिस और सुंदर नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर राजेंद्र सिंह के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि राजेंद्र सिंह अपने घर पर विस्फोटक सामग्रियों से पटाखों को तैयार कर रहा है, पुलिस को देख राजेंद्र सिंह और कारीगर भागने की कोशिश करने लगे है, पर पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया.   

सारे पटाखे और विस्फोटक सामग्री को जप्त कर लिया गया है

  इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सनी वर्धन ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है, सारे पटाखे और विस्फोटक सामग्रियों को जप्त कर लिया गया है, छापेमारी अभियान अभी जारी है, उन्होंने बताया कि घनी आबादी क्षेत्र में इस तरह का कार्य एक बड़ी घटना को आमंत्रित किया जा रहा था, उन्होंने कहा कि जांच जारी रहेगी कि इस काम में और कौन कौन शामिल हैं.  

रिपोर्ट-रंजीत ओझा  

Tags:Jamshedpurllegal firecrackerIllegal firecracker making work was going on in ParsudiParsudihParsudih newspolice raided and arrested twohuge quantity of explosives recoveredexplosives recoveredIllegal firecracker recoveredJamshedpur newsJamshedpur news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.