✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:टाटा मोटर्स में एआरसी सिविल मजदूरों का काम ठप्प होने से भूखे मरने को मजबूर हुए सैकड़ों लोग, पढें क्या है मांग 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:45:28 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर टाटा मोटर्स के टाउनशिप में एआरसी सिविल मजदूरों का काम बंद होने से अब इनके सामने भुखमरी की स्थिति आन पड़ी है. मजदूरों का आरोप है कि टाटा मोटर्स प्रबंधन ने सुरक्षा जोखिम के नाम पर काम बंद कर दिया है, जबकि दुर्घटना कारखाना के अंदर भी होते रहती है और उनका काम टाउनशिप के क्वार्टर के अंदर मरम्मत काम होता है. 

जुस्को प्रबंधन का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है

टाटा मोटर्स प्रबंधन ने फ़ोन के माध्यम से कहा है कि वह वेतन देगी, लेकिन जुस्को प्रबंधन का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. मजदूरों ने उप श्रमायुक्त श्रम अधीक्षक से अनुरोध किया है कि वे दोनों प्रबंधन से बात करके उनकी समस्या का समाधान निकले और बंद काम के दौरान का वेतन उन्हें दिलवाएं. मजदूरों का कहना है कि एक तो उन्हें पूरा महीना काम नहीं मिलता, और अब 8 दिन काम बंद होने से उनकी स्थिति और खराब हो जाएगी. मजदूरों ने प्रबंधन से काम चालू करने और वेतन देने की मांग की है.

4 जून को हुआ था हादसा

 बताया जा रहा है कि 4 जून 2025 को टाटा मोटर्स कारखाना के अंदर एक मजदूर की दुर्घटना हुई थी, जिसके बाद प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर काम बंद कर दिया है. लेकिन मजदूरों का आरोप है कि प्रबंधन उन्हें प्रताड़ित करने के लिए काम बंद कर रहा है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Tata SteelTata Steel jamahedpurARC civil workersJuscoTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamahedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.