✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर को मिली दो मेमो ट्रेनों की सौगात, अब चाकुलिया और चाईबासा आना-जाना हो जायेगा आसान, पढ़ें सांसद ने क्या कहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:04:40 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर वासियों को आज दो मेमो ट्रेनों की सौगात मिली है, एक टाटा नगर चाकूलिया और टाटा नगर चाईबासा मेमो ट्रेन को आज हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. दोनों ट्रेनों को जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा दास साहू एवं डीआरएम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस मौक़े पर सांसद ने कहा कि काफी दिनों से शहर वासियों की मांग थी कि इन दोनों जगहों पर मेमो ट्रेन चलाई जाए, जिसके उन्होंने रेल मंत्री से मांग कर आज इस परिचलन को शुरू करवाया है.अब यात्रियों को होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगा.

पढ़ें सांसद ने क्या कहा

सांसद ने कहा कि जल्दी ही चांडिल से बर्धमान के लिए भी एक मेमो ट्रेन का परिचालन शुरू होगा, जो चांडिल से खुल कर पटमदा होते हुए पश्चिम बंगाल के बर्धमान तक चलेगी, यह योजना आजादी के समय से ही क्षेत्र की जनता का है, उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए भी रेल मंत्री से बात हुई है, जल्द ही इस पर भी कार्य शुरू हो जाएगा.

अब चाकुलिया और चाईबासा आना-जाना हो जायेगा आसान

वहीं विधायक ने कहा कि शहर की जनता जो रोजाना चाकुलिया और चाईबासा जाना आना करते थे, उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, अब इन दोनों मेमो ट्रेनों के चलने से शहर वासियों की परेशानी कम होगी.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:memo trainmemo train for chandilmemo train for chaibasatatanagar railway stationtatanagarmp vidyut varan mahatomla purnima das pandrytrending newsviral newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.