✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JAMSHEDPUR:बुज़ुर्ग की हत्या से दहला गोलमुरी इलाका! लाश से आने लगी बदबू तब हुआ मामले का खुलासा

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 13, 2024,
Updated: 8:41 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई के बाद शहर में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है.ताजा मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र का है.जहां एक वृद्ध की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है.

यह है पूरा मामला 

पुरा मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू केबल टाऊन के सेक्युरिटी लाइन का है.जहा रहनेवाले 85 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी गई है. लोगो को जब शव की दुर्गंध आई तब स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोलमुरी पुलिस को दी.पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और जाँच में जुट गई है. 

वृद्ध के लगभग शरीर में चोट के निशान मिले 

जानकारी के मुताबिक पूरा शरीर खून से लथपथ पलंग के नीचे घुसी हुए थी, और उसके उपर चटाई ओढ़ा दिया गया था. पुलिस को फिलहाल कोई खास सुराग अब तक हाथ नहीं लगा है. वृद्ध के लगभग शरीर में चोट के निशान मिले है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आपको बताये कि मृतक ने सेना के जवान के रूप मे अपनी सेवा दी थी.मृतक का नाम जग नारायण सिंह था, जो मई के महीने में ही अपने गांव से आये थे और अपने क्वाटर में रह रहे थे.इसके पूर्व उन्होंने उस घर को भाड़े पर दे रखा था, जिसे मई में खाली करवा दिया गया था. उनके पास एक मोबाइल भी था जो फिलहाल घटना स्थल पर नहीं मिला, वृद्ध की हत्या में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया कौन इस हत्या के पीछे शामिल है. पुलिस हर तरह से घटना की जांच कर रही है, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Jharkhand newsjharkhand trending newsjharkhand breaking newsbig breakingjamshedpur newsjharkhand Jamshedpurjamshedpur latest newsjamshedpur golmuri thanajamshedpur crime newscrime latest newsjharkhand latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.