✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:टेल्को पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, गांजा के सहित देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद, पढ़ें पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:10:05 PM

जमशेदपुर(JAMSHDPUR):जमशेदपुर के टेल्को पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.जंहा पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. गांजा तस्कर की पहचना घाटशीला निवासी करण मांझी के रुप में की गई है.इनके पास से गांजा के साथ एक देसी पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है. गांजा की बाजार मे कीमत लगभग 40 हजार रूपये बताया जा रहा है.

पढ़ें मामले पर एसएसपी ने क्या कहा

एसएसपी किशोर कौशल ने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि यह तस्कर गांजा ओडिसा से लेकर आया करता था, तस्कर गांजा को घाटशीला और जमशेदपुर में बेचता था, उन्होंने कहा कि टेल्को पुलिस की विशेष गस्ती दल टेल्को से हुडको थीम पार्क की ओर जा रही थी. पुलिस टीम को देखते एक व्यक्ति वहां से भागने लगा, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. जिसके बाद पता चला कि आरोपी गांजा तस्कर है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:crime news jamshdpurtelco jamshedpurtelco thanaGanja smugglerGanja smuggler arrested in jamshedpurjamshedpur ssp kishor kaushalssp kishor kaushaljharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.