✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में ‘रन फोर वन मैराथन’ का आयोजन, वन संरक्षण के लिए HCL ग्राउंड से सूरदा क्रॉसिंग तक होगी दौड़

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:17:30 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर वन विभाग 23 फरवरी को मैराथन रन फोर वन का आयोजन करने वाला है. एचसीएल फुटबॉल ग्राउंड से लेकर सूरदा माइंस तक कुल 10 किलोमीटर तक का मैराथन का आयोजन होगा. इस आयोजन में लगभग क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होंगे. साथ ही वन विभाग के अधिकारी और एचसीएल के अधिकारी भी इस दौड़ मे शामिल रहेंगे. वन व पर्यावरण को बचाने और वन को संरक्षित करने को लेकर इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है.

वन विभाग ने वन को बचाने के लिए इससे पहले भी कई प्रकार के आयोजन किए हैं.  इससे पूर्व चाकूलिया में एक लाख पेड़ एक साथ लगाया गया था. वन विभाग की ओर से जंगल बचाने को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता रैली निकालना और तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है. दलमा वन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी गांव में विभाग द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है. उसी क्रम में 23 फरवरी को भी रन फोर वन मैराथन का आयोजन किया जा रहा है.  

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटजमशेदपुरजमशेदपुर न्यूजजमशेदपुर वन विभागजंगलपर्यावरणमैराथन रन फोर वनएचसीएल फुटबॉल ग्राउंडसूरदा माइंसएचसीएलJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJamshedpurJamshedpur NewsJamshedpur Forest DepartmentForestEnvironmentMarathon Run Four OneHCL Football GroundSurda MinesHCL

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.