✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: जुगसलाई में दुकान में घुस दिनदहाड़े फायरिंग, कारोबारियों में दहशत

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 15, 2026, 6:36:03 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से व्यापारिक इलाके में हड़कंप मच गया. अपराधियों ने भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में स्थित कपड़ा कारोबारी की दुकान में घुसकर गोली चलाकर दहशत फैला दी. गोली चलाने का बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. सिटी एसपी ललित मीणा भी घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे का सहारा ले रही है. पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

बाल-बाल बचे कारोबारी
जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के पीछे दिनेश कुमार केडिया की रेडीमेड कपड़ों की दुकान "यूनीक कलेक्शन" में अचानक चारपहिया वाहन से पहुंचे कुछ अपराधी दाखिल हुए. बाददमाश सीधे दुकान के अंदर पहुंचे और कारोबारी के सिर के बेहद करीब गोली चला दी. अचानक पिस्तौल तानकर फायरिंग होते देख कारोबारी घबराकर नीचे झुक गए, जिससे उनकी जान बच गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत बाहर निकले और लाल रंग की कार से फरार हो गए. फायरिंग की घटना में कारोबारी बाल- बाल बचे. फायरिंग क्यों हुई इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. आशंका है कि रंगदारी के लिए गोली चलाई गई. दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है.

एक खोखा बरामद
सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. मारून रंग की कार से आए अपराधियों ने एक राउंड गोली चलाई. रंगदारी को लेकर फायरिंग की आशंका है. अपराधियों की पहचान कर ली गई है, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. 

Tags:Jamshedpur firingJamshedpurJamshedpur crime newsExtortionJugsalai firingJharkhand newsViral newsBreaking newsTatanagar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.