✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather Update Jamhsedpur:जमशेदपुर में बढ़ी गर्मी की मार, हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 13, 2026, 2:55:43 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में गर्मी अब लोगों पर भारी पड़ने लगी है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में हीट वेव की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. अलर्ट सोमवार को जारी किया गया. सोमवार सुबह से ही शहर में कड़ी धूप खिली रही.  जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तापमान के साथ तपिश भी बढ़ती गई. दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई और लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले. गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है.  विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है. आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

 40 डिग्री जा सकता है तापमान
शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. अगले एक - दो दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आज भी अधिकतम तापमान 40 से ऊपर जाने की संभावना है. मौसम विभाग ने 17 अप्रैल को शहर समेत पूरे कोल्हान में हिट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. हालांकि 17 और 18 अप्रैल को सेकेंड हाफ में आंधी बारिश की उम्मीद भी है. जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. इससे पहले मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार वृद्धि होगी. 

कोल्हान के तीनों जिलों का पारा 36 के पार
कोल्हान का तीनों जिलों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पास चला गया है. अगले एक-दो दिनों में पारा 40 या इससे अधिक भी जा सकता है. जमशेदपुर और सरायकेला का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. जानकारी हो कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली थी. लेकिन बारिश थमते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. 

Tags:Jamshedpur weatherJamshedpurJharkhand weatherJharkhandJharkhand newsJamshedpur newsHeat waveWeather Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.