✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने तीन साल का लेखा-जोखा किया पेश, जानिए मीडिया के सवालों का क्या दिया जवाब 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:15:08 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय शनिवार को मीडिया के सामने पेश हुए. मौके पर उन्होंने अपने तीन साल का लेखा-जोखा की जानकारी दी. साथ ही मीडिया के सवालों का भी सामना किया. सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को सिलसिलेवार ढंग से बताते हुए उनके समाधान और विकल्प को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनके प्रयास से टाटा कमांड एरिया और उससे बाहर के लोगों को बिजली और पानी मिल रही है. इसके लिए सभी इलाकों में को ऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है जो विभाग और कंपनी के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं. बताया कि कहीं-कहीं कुछ स्थानीय समस्याओं को लेकर विवाद है जिसे मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा.

विरासत में मिली समस्या

इसके अलावा विरासत में मिले समस्याओं के मुद्दे पर विधायक सरयू राय ने कहा, कि मालिकाना हक, म्युनिसिपालिटी, मोहरदा जलापूर्ति योजना और बेतरतीब शहरीकरण की समस्या उन्हें विरासत में मिली है, जिसके समाधान को लेकर विधानसभा में सैकड़ों बार अलग-अलग माध्यम से उन्होंने आवाज उठाए, मगर राज्य सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार की नाकामी भी गिनाई. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के अधिकारी और मंत्री जमशेदपुर को शंघाई बनाने की बात करते थे, जो कागजों पर ही सिमट कर रह गए हैं. जमीनी हकीकत कुछ और ही है. इसके अलावा कंपनी कमांड एरिया में बसे बस्तियों में सीवरेज ड्रेनेज की समस्या पर भी उन्होंने चर्चा की. साथ ही समाधान के उपाय बताते हुए उस पर काम करने की बात कही.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:Jamshedpur East's MLA Saryu RaiMEDIA TALK SARYU ROYJAMSHEDPUR NEWSJHARKHAND LATEST NEWSTHE NEWS POST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.