✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: जुस्को की लापरवाही से नरक हुआ लोगों का जीवन, जलजमाव और कचरे से बीमार पड़ रहे हैं बच्चे, लोगों का जीना हुआ मुहाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:21:20 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर के लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है. जहा जुस्को की ओर से पानी तो दिया गया है, मगर नल मे टैब नहीं होने के कारण आज चार माह से पानी बर्बाद हो रहा है. अब तक लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो चुकी है. लगातार पानी पाइप से गिरता रहता है जिसकी वजह से वहा हर समय जल जमाव की स्थिति बनी रहती है. साथ ही नल के पास गंदगी के अम्बार से लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

चार माह से बर्बाद हो रहा है पानी

स्थानीय की माने तो वे लोग कई बार जुस्को से इसकी शिकायत कर चुके है, मगर चार माह से पानी की बर्बादी हो रही है, देखने वाला कोई नहीं है.यहा तक की जुस्को को पानी के लिए और गंदगी के लिए जेएनएसी को शिकायत करने जे बाद ही ना तो नल ठीक हुआ और ना ही गंदगी बस्ती से हटाया गया है.

जलजमाव और कचरे से बीमार पड़ रहे हैं बच्चे

आपको बता दें कि देवनगर बस्ती मे गरीब तपके के लोग रहते है.मगर इनकी परेशानियों को सुनने वाला कोई नहीं है. इतना ही नहीं गंदगी और पानी बेकार होकर इलाके मे जो जल जमाव हो रहा है, उससे वहा के बच्चे बीमार भी हो रहे है.अब देखना यह है कि इस बस्ती का पानी का पाइप लाइन कब बनता है और कब इस बस्ती को गंदगी से निजात मिलता है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:JuscoJusco newsJusco jamahedpurJusco's negligenceTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamahedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.