✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: गोलमुरी में दोहरी फायरिंग से सनसनी, रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी के घर बरसाईं गोलियां

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 27, 2026, 11:33:19 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगवार देर रात 2 जगहों पर फायरिंग कर दहशत फैला दी. हालांकि इसमें किसी को गोली नहीं लगी है. फायरिंग में एक महिला और एक कारोबारी बाल-बाल बच गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. पुलिस में घटना स्थल से खोखा बरामद किया है. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के सहारे अपराधियों के पहचान में पुलिस जुटी हुई है. फायरिंग की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत है. लोग अपराधियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द होने का दावा कर रही है. फायरिंग के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. एक के बाद एक दो जगह पर फायरिंग की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं. 

रंगदारी नहीं देने पर गोली चलाने का आरोप
गोलमुरी नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पीछे अपराधियों ने कारोबारी राज कुमार साह के घर के बाहर फायरिंग की. उनकी तार गाड़ी पर अपराधियों ने 3 राउंड गोली चलाई. राज कुमार साह ने कुंडी नामक अपराधी पर गोली चलने का आरोप लगाया है. राज ने बताया कि रात 12.17 बजे मुझे कुंडी ने कॉल किया. उसने 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. इसी बीच अपराधियों द्वारा मेरे घर के बाहर गोली चलाई गई. सुबह आसपास के लोगों ने कर का शीशा टूटा देखा. कार के पास ही खोखा पड़ा था. सूत्रों के अनुसार, इस पूरी घटना के पीछे जेल में बंद अपराधी बिल्ला पाठक का हाथ बताया जा रहा है. अमन शेखर, कुंडी और वीर सिंह पर फायरिंग का आरोप लग रहा है. बताया जा रहा है कि  बाइक पर आए तीन बदमाशों ने कारोबारी के घर के बाहर गोली चलाई. 

नशा को लेकर चली गोली
वहीं, गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में भी गोली चली. इसमें एक महिला बाल-बाल बची. अमन सिंह नामक युवक ने अपने पड़ोसी वीर सिंह उर्फ पंडित पर गोली चलने का आरोप लगाया है. अमन ने मामले की शिकायत थाना में की है. उसने कहा कि के वीर सिंह उर्फ पंडित उसके भाई को गलत संगति में डाल रहा था. नशा का लत लगा था रहा. इसी बात को लेकर पहले मैने अपने भाई को समझाया और बाद में वीर सिंह को भाई से दूर रहने की चेतावनी दी थी. इसी विवाद से नाराज होकर वीर सिंह उर्फ पंडित ने मेरे घर के बाहर गोली चलाई. उस वक्त मेरी मां राज कौर घर के बाहर बैठी थीं. इसमें वे बाल बाल बची. फायरिंग के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला.अमन सिंह ने आवेदन में अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

 

Tags:JamshedpurJamshedpur newsJamshedpur fyringJamshedpur crimeJamshedpur policeGolmuri policeJharkhandJharkhand policeCrimeViral newsBreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.