✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अतिक्रमण को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन सख्त, साकची बाजार में चला अतिक्रमण मुक्त अभियान, अब सड़कों पर नहीं लगेगा जाम

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:36:27 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):अतिक्रमण को लेकर अब जमशेदपुर जिला प्रशासन सख्ती के मूड में है, जिसको लेकर आज साकची बाजार के सड़क किनारे से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरु की गई है. इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए ठेले खुमचे को जिला प्रशासन की टीम ने हटाकर अतिक्रमण मुक्त किया.

अतिक्रमण करनेवाले दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

वहीं जिला प्रशासन की ओर से उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई, जो दुकानदार अपने दुकान से बाहर अतिक्रमण कर समान को सड़क तक लगाते है. वैसे दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया.साकची बाजार में यह कार्रवाई इसलिए की गयी क्योंकि अतिक्रमण से सड़के संकरी हो गई थी और वाहनों का चलन दूभर हो गया था, वहीं इसकी वजह से आये दिन जाम की समस्या से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी.

आये दिन साकची इलाके में जाम की शिकायत रहती है

वहीं इस मामले में जेएनएसी के नगर प्रबंधक ने बताया कि आये दिन साकची इलाके में जाम की शिकायत आती रहती थी, जिसकी वजह से अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई है, फिलहाल अवैध कब्जा करनेवाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया है, आगे दुकानदार नहीं सुधरेंगे, तो न्याय सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Jamshedpur district administrationencroachmentencroachment in jamshedpurencroachment free campaignencroachment free campaign in jamshedpurencroachment free campaign started in Sakchi marketSakchi marketnow there will be no jam on the roadsdistrict administration is strict regarding encroachmentJamshedpur district administration is strict regarding encroachmentJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.