✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दूर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर प्रशासन अलर्ट,  शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात, एसएसपी ने दिया दोषियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:19:53 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में इन दिनों दुर्गा पूजा की धूम देखी जा रही है. शहर में तमाम पूजा पंडालों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. लोगों के इस उमंग में किसी तरह का कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. वहीं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त के लिए एसएसपी किशोर कौशल पूरी तरह से एक्टिव देख रहे है.जंहा शहर मे पूजा की विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी किशोर कौशल ने साकची के सीसीआर मे जिला के तमाम डीएसपी, थानेदार, ट्रेफिक इंस्पेक्टर सभी टाइगर मोबाइल के जवानों को ब्रिफ किया है, ताकि किस प्रकार अपनी अपनी ड्यूटी करें ताकि शहर मे पूजा सही ढंग से मनाया जा सके.

पढ़ें एसएसपी ने क्या कहा

एसएसपी किशोर कौशल ने मीडिया से बातचीत मे कहा कि दुर्गा पूजा शहर मे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जिसको लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है, सभी जगहों पर पूजा पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है, साथ ही सभी जवानों को एक जगह नहीं बल्कि हर पल मुवमेंट करते रहने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाके मे पुलिस बल के साथ साथ सादे लिवाज मे पुलिस बल की तैनाती रहेगी.

पूजा के दौरान बाईकर्स पर प्रशासन की रहेगी खास नजर

वहीं इस दौरान एसएसपी ने कहा कि पूजा के दौरान सबसे अधिक बाइकर्स पर विशेष नजर रहेगी.स्टंट करनेवाले बाइक चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.बाइक जप्त कर अधिक बदमाशी करनेवाले बाइकर्स को जुर्माना के साथ साथ जेल भी भेजनें और कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Jamshedpur district administrationJamshedpur administrationJamshedpur administration alertdurga pujadurga puja in jamshedpurssp kishore kaushaljharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.