✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर उपायुक्त ने मिशन शक्ति जागरूकता रथ किया रवाना , जानिए आखिर क्या है इसका मकसद  

BY -
Shivpujan Singh CR
Shivpujan Singh CR
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:47:42 AM

जमशेदपुर : जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी ने मिशन शक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है,

महिलाओं को सशक्त बनाने की कवायद 

इस जागरुकता रथ को रवाना करने के पीछे मकसद मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, हिंसा और खतरे से मुक्त माहौल में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने को प्रेरित करना है. योजना के तहत महिलाओं पर देख भाल के बोझ को कम करने और कौशल विकास, क्षमता निर्माण, वित्तीय साक्षरता, सूक्ष्म ऋण प्राप्त करने तक उनकी पहुंच बढ़ाकर महिला श्रम बल की भागीदारी को बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा.

कुपोषण मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य 

उपायुक्त ने कुपोषण मुक्त जिला हेतु पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने की बात कही ताकि इस अभियान को कामयाब बनाया जा सके. आपको बता दे इस महीने 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा, इस रथ के माध्यम से लोगों को कुपोषण के प्रति जागरूकता,बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, स्वस्थ गर्भावस्था के लिए आहार संबंधित आवश्यक संदेश दिया जाएगा, इस दौरान पोषण भी पढ़ाई भी,ट्रेडिशनल एंड लोकल डाइट प्रैक्टिस,सहित गर्भवती महिलाओं का हेल्थ जांच किया जायेगा, ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सभी लोगों को जागरूक किया जा सके.

Tags:Jamshedpur DC launches Mission Shakti awarenesJamshedpur DC Mission Shakti awarenessMission Shkti for womenMission Shakti jamsedpur womenJmasedpur Mission Shakti news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.