✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : खरकई नदी में मिला युवक का शव, 23 अगस्त से घर से थे गायब, इलाके में सनसनी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:21:34 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत पार्वती घाट के खरकई नदी तट से एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. शव की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई. उसके बाद नदी तट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. युवक की पहचान जुगसलाई नया बाजार  निवासी हेमंत शर्मा (40) के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार हेमंत विगत 23 अगस्त से घर से लापता था. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है औऱ मामले की छानबीन में जुट गई है.

23 अगस्त की दोपहर घर से निकले थे हेमंत

मिली जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त की दोपहर से हेमंत अपनी मोटरसाइकिल से निकले थे. जिसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंचे. काफी देर बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने इस संबंध में काफी खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना जुगसलाई थाना को दी. लेकिन इसी बीच आज अचानक परिजनों को सूचना मिली कि एक युवक का शव नदी में तैर रहा है. परिजनों ने नदी तट पर पहुंचकर शव की पहचान हेमंत शर्मा के रूप में की गई.

परिवार वालों में पसरा मातम

जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे केशव शर्मा ने बताया कि उनके ऊपर लोन था. जिसकी वजह से कई दिनों से वे डिप्रेशन में रह रहे थे. 23 अगस्त को दोपहर के वक्त वे निकले फिर लौटकर नहीं आए शाम में उनकी पत्नी से एक बार बात हुई और फिर उनका फोन स्विच ऑफ हो गया. जिसके बाद उनका लास्ट लोकेशन खरकाई नदी का बता रहा था. जिसके बाद आज उनका शव नदी तट पर मिला. वहीं हेमंत का शव मिलने से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.

रिपोर्ट. रंजीत ओझा

Tags:Jamshedpur: Dead body of youth found in Kharkai rivermissing from home since August 23sensation in the areaKharkai riverJAMSHEDPUR POLICE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.