☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर: पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. जहां वर्कर्स कॉलेज के पास नदी किनारे पेड़ से लटका अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद गया. जिसकी जानकारी शनिवार की सुबह नदी में नहाने गए लोगों ने पुलिस को दी.

मृतक की नहीं हो पाई है पहचान

वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं मृतक की उम्र लगभग 45 साल है.

नदी में नहाने गये लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब लोग नदी में नहाने गये, तब पेड़ पर शव को लटका देखा, और पुलिस को इसकी सूचना दी. मृतक ने गमछे के सहारे फांसी लगाई है. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है, और मामले की जांच कर रही है. अब पुलिस जांच में ही पता चलेगा कि ये हत्या है या आत्महत्या. 

Published at:11 Nov 2023 11:08 AM (IST)
Tags:jharkhandjamshedpur newsjamshedpur crime newscrime newsjamshedpur policeDead body found in jamshedpursuicide case in jamshedpur
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.