✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: जनता दरबार में डीसी ने जाना ग्रामीणों का हाल, कई समस्याओं का किया निदान

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:15:38 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र स्थित राम मनोहर लोहिया सामुदायिक भवन में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. यहां क्षेत्र के लोगों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासनिक पदाधिकारी और विभिन्न विभाग के कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद थे. उपायुक्त विजय जाधव लोगों की समस्याओं से रूबरू हुई. ऑन स्पॉट समस्याओं का हल भी निकाला.

गंभीर समस्याओं का हुआ निदान

कार्यक्रम के दौरान विभाग के पदाधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने में प्रयासरत दिखे. जनता दरबार के दौरान अन्नप्राशन संस्कार के तहत बच्चों की मुह जुठी, जरूरतमंदों को पेंशन, महिला स्वयंसेवी समूहों के बीच राशि का आवंटन, गोद भराई रस्म, सुकन्या योजना के तहत राशि का आवंटन उपायुक्त के हाथों किया गया. वहीं जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि पानी और जमीन एंक्रोचमेंट से संबंधित कुछ समस्याएं गंभीर देखी गई. जिसके निदान का आदेश दिया गया है. इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित जो भी समस्याएं उजागर हुई हैं. उनका जल्द से जल्द निदान होगा. उन्होंने कहा कि साप्ताहिक तौर पर सारे प्रशासनिक पदाधिकारी जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निदान करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिजली विभाग, कृषि स्वास्थ्य, विभाग पेयजल विभाग, राशनिंग विभाग, भू राजस्व विभाग समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी अपने अपने स्टॉल में मौजूद थे.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.