✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना में पार्किंग संचालक घायल  

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:40:42 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.  इस घटना में पार्किंग संचालक नीरज दुबे को गोलियां लगी है. घटना के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल नीरज को टीएमएच अस्पताल में फर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. 

कहासुनी के बीच पिस्टल से पार्किंग संचालक को किया घायल 

वहीं सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना प्रभारी मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं. स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि कुछ अपराधी पार्किंग के पास जमावड़ा लगाए हुए थे. इसी दौरान पार्किंग के संचालक नीरज दूबे ने वहां मौजूद अपराधियों को  कुछ कहा. जिसके बाद पार्किंग के संचालक और अपराधियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और अपराधियों ने बातों-बताों में पिस्टल निकाल ताबड़तोड़ गोलियां चला दी.  जिसमें नीरज बुरी तरह से घायल हो गए. 

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

बागबेंड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस रेलवे स्टेशन के पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है. फिलहाल गोलीबारी की घटना को किस कारण अंजाम दिया गया यह अभी तक पता नहीं चल सका है.  

रिपोर्ट. रंजीत ओझा 

Tags:JamshedpurCriminals openedfire at Tatanagar railway stationlate nightparking operatorinjured in the incident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.