✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शहीद निर्मल महतो की जयंती पर बीजेपी के धरना प्रदर्शन का मामला:ं जेएमएम ने किया कड़ा विरोध, प्रदर्शन को बताया बचकाना राजनीति  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:56:40 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के कदमा स्थित उलियान शहीद स्मारक पर 25 दिसंबर के दिन शहीद निर्मल महतो की जयंती के मौके पर बीजेपी की ओर से झारखंड सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया था. इस दौरान बीजेपी और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई थी. वहीं आज इस धरना प्रदर्शन के खिलाफ झामुमो नगर कमिटी ने इसका कड़ा विरोध जताया है.

झामुमो पार्टी ने प्रदर्शन को बताया बचकाना राजनीति

जिसको लेकर झामुमो पार्टी की ओर से प्रेसवार्ता की गई, और आपत्ति जताई गई. बीजेपी के इस धरना प्रदर्शन को झामुमो ने बचकाना राजनीति करार दिया है, और विरोध जताया है. झामुमो नेता महावीर मुर्मू ने कहा कि जिस तरह बीजेपी ने शहीद निर्मलजी की जयंती पर शहीद स्मारक के पास धरना देने का प्रयास किया वह बचकाना राजनीति है, सभी को अपनी बातों को रखने का अधिकार है, लेकिन उसके लिए जगह सुनिश्चित है.

प्रदर्शन का जेएमएम ने किया कड़ा विरोध

झामुमो नेता ने कहा कि जिस प्रकार बीजेपी ने शहीद स्मारक के पास राजनीति की इसका झामुमो जोरदार विरोध करता है,और आनेवाले समय मे झामुमो बीजेपी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर, उनसे केंद्र सरकार की हर योजना का हिसाब लेगा.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:BJP's protestBJP's protest jamshedpurBJP's protest jharkhandCase of BJP's protest on the birth anniversarybirth anniversary of Martyr Nirmal MahatoMartyr Nirmal MahatoNirmal MahatoJMM strongly protestedJMM strongly protested against bjpJMM protestedJMM strongly protested in jamshedpurJMM strongly protested in jharkhandcalled the protest childish politicsjamshedpur newsjamshedpur news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.