✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING:जमशेदपुर में चापड़बाजी हमले में बाप घायल,दौड़ा कर बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 1, 2026, 11:06:23 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. कृष्णा रोड निवासी एक युवक ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया. पिता को भूत बताते हुए उसने पिता पर कई वार किए. आरोपी पुत्र निशांत सिंह ने अपने पिता करण सिंह पर चापड़ से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना रात करीब 10 बजे घर के अंदर हुई. हमले के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत सिदगोड़ा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल करण सिंह को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निशांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पिता पर बेटे द्वारा हमला किए जाने की इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं. किस कारण बेटे ने इतना बड़ा कदम उठाया, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

शोर सुन जुटे पड़ोसी
बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र ही घर पर थे. घर से अचानक पिता के चीखने चिल्लाने की आवाज आई. आसपास के लोग दौड़कर घर पहुंचे तो नजारा  देख हैरान रह गए. करण सिंह घायल अवस्था में जमीन पर पड़े थे. पुत्र भी वहीं पर मौजूद था. लोगों ने किसी तरह पुत्र को अपने काबू में किया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. सिदगोड़ा पुलिस के अनुसार हमला करने वाले युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. पूछताछ में वह बार - बार कह रहा है कि पिता को भूत समझ उसने हमला किया.

Tags:JamshedpurJamshedpur newsJamshedpur crime newsViral newsJharkhand newsJharkhand crime newsJharkhandSidhgora Thana

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.