✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jamshedpur breaking: स्वर्णरेखा नदी में नहाने गये थे सात दोस्त, गहराई में जाने से एक युवक की मौत, 6 को स्थानीय लोगों ने बचाया

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:26:38 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई है.वहीं अन्य 6 युवकों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया है, जिस युवक की डूबने से मौत हुई है उसका नाम वरुण है, नदी से निकालकर जब उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, तो में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, सभी युवक सोनारी के रहने वाले है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

नहाने के दौरान डूबने लगे 7 दोस्त, तो बचाने के लिए नदी में डूबे लोग

आपको बता दें कि सात दोस्त स्वर्णरेखा नदी में नहाने गए थे, नहाने के दौरान सभी छात्र डूबने लगे जिसके बाद स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ी तो स्थानीय लोगों ने बाकी दोस्तों को बचा लिया, लेकिन एक वरुण नाम का युवक को नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

डूबने से एक की हुई दर्दनाक मौत

जानकारी के मुताबिक सभी कॉलेज में पढ़ाई करते है, वरुण भी बीकॉम का छात्र था, वरुण की मौत से सभी दोस्तों के साथ साथ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है, फिलहाल सोनारी पुलिस ने वरुण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है, दोस्तों ने बताया कि सभी छुट्टी का दिन था तो सभी दोस्त नहाने गए थे जहां यह हादसा हो गया.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Jharkhand newsJamshedpur newsSwarnarekha riveryoung man died while bathing in Swarnarekha river

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.