☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:डीबीएमएस स्कूल की बड़ी लापरवाही आयी सामने, 4 साल के बच्चे को स्कूल से जाने दिया बाहर, फिर क्या हुआ पढ़ें

जमशेदपुर:डीबीएमएस स्कूल की बड़ी लापरवाही आयी सामने, 4 साल के बच्चे को स्कूल से जाने दिया बाहर, फिर क्या हुआ पढ़ें

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जब भी कोई मां बाप अपने नौनीहालों को स्कूल में पढ़ने के लिए छोड़ते है, तो उन्हे इस बात की तसल्ली होती है कि स्कूल में उनका दिल का टुकड़ा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा, लेकिन जब स्कूल लापरवाही करता है, तो बात सीधे किसी मासूम की जान पर बन आती है.एक ऐसा ही लापरवाही का मामला झारखंड के जमशेदपुर से आयी है.जहां जमशेदपुर के कदमा में एक निजी स्कूल की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां समय से पहले स्कूल की छुट्टी होने पर 4 वर्ष के बच्चे को बिना किसी पैरेंट्स के आए स्कूल से छोड़ दिया दिया गया.

पढ़ें पूरा मामला

 वहीं स्कूल से निकलने के बाद बच्चा अकेले अपने घर सोनारी की ओर जाने लगा.जो चलते चलते कदमा के लिंक रोड पहुंच गया. जिस पर ट्रैफिक पुलिस की नजर पड़ी, तो ट्रैफिक पुलिस के एएसआई विनय कुमार सिंह चेकिंग छोड़ कर बच्चे को अपने पास बुलाकर उससे उसके घर के बारे मे जानकारी ली. वहीं बच्चे की डायरी से बच्चे की मां का मोबाइल नम्बर निकाला और बच्चे की सूचना परिजनों को दी, उसके बाद परिजन वंहा पहुंचे और अपने बच्चे को सकुशल घर ले गए.

स्कूल प्रबंधन पर लग रहे है कई आरोप

वहीं एएसआई विनय कुमार ने बताया कि गाड़ियों की चेकिंग लगाई गई थी, बच्चे को देखा गया कि वह अकेला आ रहा है.वहीं एक वाहन की चपेट मे आने से बच्चा बाल बाल बच गया. जिसके बाद चेकिंग छोड़ बच्चे को वे और उनके दो अन्य जवान ने संभाला और परिजनों को सूचना दी गई.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Published at:07 Oct 2024 02:01 PM (IST)
Tags:DBMS schoolDBMS school jamshedpurnegligence of DBMS schooltraffic policelink road sonaritrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.