✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, बंगाल से माल लाकर शहर में करते थे सप्लाई   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:17:51 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):  लोकसभा चुनाव को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार  अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे पुलिस को सफलता भी मिल रही है, इसी क्रम में रविवार को बागबेड़ा पुलिस को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है. जहां बागबेड़ा पुलिस ने 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर को गिरफ्तार किया है और दोनों को जेल भेज़ दिया है.  

तस्कर पुड़िया बनाकर शहर में करते थे सप्लाई 

बताया जा रहा है कि पकड़े गये दोनों आरोपी बंगाल के खड़गपुर से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लाते थे और पुड़िया बना शहर के विभिन्न हिस्सों में बेचते थे, जिसकी सूचना पर पुलिस ने करवाई की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है. 

पुलिस ने दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है

 वही पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक आरोपी कई बार जेल जा चुका है, फिलहाल दोनों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.   

रिपोर्ट-रंजीत ओझा                                             

Tags:brown suger smuggleingbrown sugerbrown suger smuggleing in jharkhandbrown suger smuggleing in jamshedpurbrown suger smugglersbrown suger smugglers in jamshedpurbrown suger smugglers arrested in jamshedpurbrown suger suppliersbagbedabagbeda policejharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.