☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:कड़ी सुरक्षा के बीच शहरवासी जमकर ले रहे है मेले का आनंद, प्रशासन सीसीटीवी कैमरे से रख रहा है पैनी नजर

जमशेदपुर:कड़ी सुरक्षा के बीच शहरवासी जमकर ले रहे है मेले का आनंद, प्रशासन सीसीटीवी कैमरे से रख रहा है पैनी नजर

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिल रही है. शहर के सभी पूजा पंडाल का पट खुलते ही पंडाल में लोगों का जन सैलाब उमड़ रहा है. सभी पंडाल में देर रात तक लोग पूरे परिवार के साथ मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. कई पूजा पंडाल में मेले का भी आयोजन किया गया है. जिसकी सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है. सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

ट्रैफिक और सुरक्षा को देखते हुए सिटी एसपी ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

वहीं ट्रैफिक और सुरक्षा को देखते हुए सिटी एसपी दलबल के साथ बाइक से तमाम पूजा पंडाल में जाकर सुरक्षा का निरीक्षण किया, वहीं दूसरी तरफ मानगो नगर निगम भी सफाई को लेकर विशेष तैयारी की है. सभी पूजा पंडालों में डस्टबिन लगाया गया है. वहीं बिजली और पानी की कोई परेशानी ना हो उसको लेकर विशेष रूप से तैयारी की गई है.

शहर के  लोगों के खूब लुभा रहे है आकर्षक पूजा पंडाल

आपको बताये कि जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के एक से बढ़कर एक आकर्षक  पूजा पंडाल बनते है.जिसको देखने के लिए शहर ही नहीं दुसरे राज्यों से भी लोग पहुंचते है.लोगों के उमंग में किसी तरह का कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारी करता है, ताकि उमंग के इस त्यौहार को अच्छे से संपन्न कराया जा सके.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Published at:08 Oct 2024 11:42 AM (IST)
Tags:jamshedpur administrationtight security during durga puja in jamshedpurdurga pujadurga puja in jamshedpurtraffic police alerttrending newsjharkhandjharkhnad newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.