✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking : गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया जमशेदपुर! बाईक सवार 4 अपराधियों ने मोनू सिंह के घर पर की फायरिंग, इलाके में सनसनी  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:05:51 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. जहा शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने अपनी दबिश दिखाते हुए, ताबड़तोड़ फायरिंग की. गणेश मैदान प्रधान टोला रोड में गुरुवार सुबह बाइक से आए अपराधियों ने मोनू सिंह के घर के बाहर फायरिंग कर दी.

 घटना से इलाके में मची सनसनी

 इस फायरिंग की घटना से पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई है. घटना में मोनू सिंह एक महिला और एक व्यक्ति घायल हो गए है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है.  

फायरिंग में एक घायल 

मिली जानकारी के अनुसार मोनू सिंह घर का काम करवा रहा था. इसी बीच दो बाइक पर सवार चार लोग पहुंचे और अचानक फायरिंग कर दी. जिसमे एक गोली मोनू सिंह को लगी जबकि दूसरी गोली एक महिला को लगी. वहीं एक व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हुआ है. मौके पर पहुंचे सिटी एसपी मुकेश कुमार लूणायत जांच में जुट गए है.फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. 

 रिपोर्ट-रंजीत ओझा   

Tags:crimecrime in jamshedpurcrime in jharkhandcrime news jamshedpur todaycrime news jamshedpurcrime news jharkhand todaycrime news jharkhandfiring in jamshedpurfiring in jharkhandfiring news jamshedpurjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaybagbera news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.