✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: मानगो में जवान की हत्या के बाद अब डकैती की योजना, पुलिस ने 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:51:07 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 17 के पास अपराधियों ने सरे आम सज्जाद उर्फ टांडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अपराधियों ने जवान रामदेव को भी गोली मारी थी. जिसके बाद इलाज के दौरान रामदेव की भी मौत हो गई थी. इस मामले में जांच करते हुए पुलिस ने राजू तांती उर्फ़ भुवन तांती और शत्रुघ्न हांसदा को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने मुसाबनी निवासी भीम मुर्मू, आदित्यपुर निवासी धीरेन महतो, कांड्रा निवासी मुकेश कुमार महतो औऱ राज महतो को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस एक देसी कट्टा, तीन गोली, एक चापड़, एक कटर, 1 टन अल्युमिनियम एवं कॉपर का तार, एक टाटा 407 वाहन, दो मोटरसाइकिल, 13 हजार 920 रुपए और 5 मोबाइल सेट बरामद किया है.

एसएसपी किशोर कौशल ने दी जानकारी

जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने साकची स्थित अपने ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि. मुसाबनी पुलिस को सूचना मिली थी कि बेनाशोल में स्वर्णरखा नदी के किनारे पंप हाउस के पास कुछ बदमाश बैठकर डकैती की योजना बना रहे हैं. इसी पर घेराबंदी कर उनको गिरफ्तार किया गया. कुल 6 बदमाश गिरफ्तार किए गए. पूछताछ में दो बदमाशों शत्रुघ्न हांसदा और राजू तांती ने बताया कि वह मानगो में शहजाद उर्फ टांडा और पुलिस जवान की हत्या की घटना में शामिल थे. पूछताछ में यह भी पता चला कि इन दोनों ने 8 जनवरी की रात तलाडीह के डीवीसी पावर स्टेशन से कापर और अलमुनियम का तार भी चोरी किया था. पुलिस ने चोरी का तार भी इनके पास से बरामद किया है.

मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

बता दें कि राजू तांती के खिलाफ मानगो, चौका, तमाड़ और मुसाबनी में कुल आठ मुकदमे जबकि, शत्रुघ्न हांसदा के खिलाफ मानगो व मुसाबनी में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं. वहीं प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद सभी बदमाशों को एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट. रंजीत ओझा

 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaylatest newsjharkhandhindi newsjharkhand today newstop newsbreaking newsjharkhand breaking newsnewsjharkhand jamshedpurjamshepur latest newsjamshedpur newsAfter the murder of a soldier in Mangonow planning a robberypolice arrested 6 criminals.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.