✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू वन विभाग पर दायर करेंगे पीआईएल! लगातार हो रही हाथियों की मौत से हैं नाराज

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:04:04 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर कोर्ट के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू अब वन विभाग पर पीआईएल दायर करेंगे.आपको बता दें कि दलमा वन क्षेत्र में अब तक लगभग 7 हाथियों की मौत हो चुकी है, और विभाग की ओर से कोई कार्रवाई अब तक किसी के ऊपर नहीं हुई है. जिसको लेकर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू काफी नाराज हैं.

हाथियों की मौत पर वन विभाग करता है लीपापोती 

 सुधीर कुमार पप्पू ने साफ तौर पर कहा कि हाथियों की मौत के मामले को वन विभाग लीपापोती करने का काम कर रहा है, जिसका नतीजा है कि अब तक वन विभाग की ओर से सम्बंधित अधिकारी पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है.उन्होने उच्च न्यायालय में मांग किया है कि हाथियों की मौत पर संज्ञान लेते कोर्ट वन विभाग से पूछे कि आखिर अब तक हाथियों की मौत पर करवाई क्यों नहीं हुई.

जब तक सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी शांत नहीं बैठेंगे: अधिवक्ता 

वहीं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि इसके बाद भी यदि हाथियों के मौत मामले पर  वन विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च न्यायालय में पीआईएल दायर करेंगे.जब तक सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, वो शांत नहीं बैठेंगे.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Advocate Sudhir Kumar PappuJamshedpurAdvocatejamshedpur courtPIL against the forest departmentforest department jamshedpurforest department jharkhandPILdeaths of elephantsSudhir Kumar Pappujamshedpur newsjamshedpur news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.