✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, हटाया गया अतिक्रमण

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 22, 2026, 4:57:45 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है.राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है.इसी क्रम में साकची स्टेट माइल रोड से लेकर बारिडीह स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है.जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम संयुक्त रूप से अभियान चला रही है. बुलडोजर और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी दुकानों, ठेलों और अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है ताकि राष्ट्रपति के काफिले के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.

सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

पूरे मार्ग पर साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और ट्रैफिक प्रबंधन को दुरुस्त किया जा रहा है साथ ही सुरक्षा एजेंसियां भी लगातार निगरानी बनाए हुए है.बताया जा रहा है कि महामहिम का मुख्य कार्यक्रम बारिडीह स्थित मणिपाल परिसर में आयोजित होना है, जहां उनके आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है.कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है और आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए हर स्तर पर तैयारी सुनिश्चित कर रहा है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:president murmu nit jamshedpurjamshedpurjamshedpur event todaynit jamshedpurjamshedpur newsindia presidentindian president tourjamshedpur latest newsnit jamshedpur newsol chiki centenary jamshedpurjamshedpur program todayjamshedpur news todaynit jamshedpur convocationpresident of india visitnit graduation ceremony jamshedpurpresident draupadi murmupresident droupadi murmupresident of india speechdroupadi murmu jamshedpurpresident murmu jharkhanddraupadi murmu jamshedpur visit

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.