✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दौरे को लेकर जमशेदपुर प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल, पढ़ें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:40:54 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): 29 दिसंबर को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जमशेदपुर औऱ सरायाकेला के आदित्यपुर मे कार्यक्रम सुनिश्चित है, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने आज मॉक ड्रिल किया. सोनारी एयर पोर्ट से लेकर जमशेदपुर परसुडीह जाहरेस्थान तक एवं बिस्टुपुर के सर्किट हॉउस तक मॉक ड्रिल किया गया उसके बाद राष्ट्रपति का काफिला सराइकेला के आदित्यपुर स्थित एनआईटी के लिए रवाना हुआ और वापस सोनारी एयरपोर्ट जाकर मॉक ड्रिल समाप्त हुआ.

पढ़ें कार्यक्रम का पुरा शेड्यूल 

आपको बता दें कि कल देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का कार्यक्रम जमशेदपुर मे होना है, जहा सुबह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 9.30 मिनट पर सोनारी एयर पोर्ट पहुंचेंगी, उसके बाद परसुडीह के ओल चिकि लिपि के 100 वर्ष पुरे होने पर उसके समापन समारोह मे शामिल होंगी. इस मौक़े पर उनके साथ झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार, झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सहित झामुमो के विधायक, सांसद कार्यक्रम मे शामिल होंगे, कार्यक्रम समापन के बाद राष्ट्रपति का काफिला सीधे बिस्टुपुर स्थित सर्किट हॉउस पहुंचेंगी, उसके बाद सराइकेला के आदित्यपुर स्थित एनआईटी के दीक्षांत समारोह मे शामिल होंगी.दीक्षांत समारोह के समापन के बाद राष्ट्रपति जमशेदपुर के सोनारी एयर पोर्ट पहुंचेंगी, उसके बाद रांची के लिए रवाना हो जाएगी.

पूरे शहर को सजाया संवारा गया है

वहीं राष्ट्रपति के आगमन को पूरे शहर को सजाया संवारा गया है. पेंटिंग के साथ साथ स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दीवालो पर पेंटिंग की गई है, शहर के साथ सर्किट हॉउस को भी सजाया संवारा गया है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:droupadi murmu in jamshedpurdroupadi murmu in jharkhandpresident droupadi murmu in jharkhanddropadi murmudraupadi murmu in aiimsdroupadi murmu swearing in ceremonydraupadi murmu in jharkhand tourdraupadi murmu in jharkhanddropadi murmu jmm supportdraupadi murmu in khuntidroupadi murmudraupadi murmu in deoghardraupadi murmu in aiims kalyanipresident dropadi murmupresident droupdi murmupresident draupadi murmu in jharkhandjamshedpur indiadroupadi murmu awardsjamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.