✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: जमशेदपुर में युवक की चापड़ से मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:08:06 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में एक युवक की चापड़ से मारकर हत्या कर दी गई. युवक का नाम आकाश है. उसकी उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. मामला कदमा थाना क्षेत्र के राम नगर में काली मंदिर रोड की है. 

घटना रविवार देर रात लगभग 3 बजे की है. रात को समीर और मझला आकाश के घर गए और चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.  घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ घायल आकाश को लेकर एमजीएम अस्पताल ले गए. जहां से डाक्टरों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया. परिजन आकाश को लेकर टीएमएच पहुंचे. लेकिन परिजनों के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह आकाश को टीएमएच में भर्ती कराएं. इसके बाद घायल आकाश को लेकर रांची के रिम्स जा रहे थे. तभी आकाश ने दम तोड़ दिया. आकाश के भाई संतोष ने कहा की आकाश का मझला और समीर नामक युवक से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था. झगड़े के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है. इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

Tags:jhrkhandjamshedpurA young man was slapped to death in Jamshedpurcrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.