✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छुपा युवक,सर पर गिरी बिजली चली गई जान     

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 8, 2026, 9:02:00 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर से सटे डिमना लेक में आकाशीय बिजली गिरने से बुधवार की शाम एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब बारिश के दौरान युवक डैम के पास मौजूद था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और युवक उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि  युवक नहाने के लिए डैम पहुंचा था. बारिश और वज्रपात शुरू हुआ तो वह पेड़ के नीचे चला गया. घटनास्थल के पास से उसके कपड़े और साबुन बरामद हुए है. सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान नहीं हुई है. बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. उसकी पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है.

शहर में लगातार चौथे दिन बारिश

जमशेदपुर शहर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार की शाम तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई. बारिश लगातार चौथे दिन दर्ज की गई. दिन में तेज धूप खिलने के बाद शाम में अचानक आसमान में बादल छाए और गर्जन वज्रपात के साथ तेज बारिश शुरू हुई. इस दौरान जमकर वज्रपात भी हुआ. शहर में शाम 5:30 तक 2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई. दिन में तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे. लेकिन शाम में हुई आंधी बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया. बुधवार को शहर का तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वही न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. मौसम विभाग ने 9 अप्रैल को भी बारिश और आंधी की संभावना जताई है. 10 अप्रैल से मौसम साफ हो सकता है.

रिपोर्ट: रोहित सिंह  

Tags:Jamshedpur NewsJamshedpur UpdatesJamshedpur Dimna NewsDimna UpdateDimna breakingDimna lakeDhimna damJharkhandWeather Update news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.