☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : रेस्टोरेंट में अचानक लगी आग, तेल में आग लगने की वजह से घटी घटना

जमशेदपुर : रेस्टोरेंट में अचानक लगी आग, तेल में आग लगने की वजह से घटी घटना

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर से एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने की घटना प्रकाश में आई है. घटना जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड की है. जहां भूख प्यास रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. रेस्टोरेंट में धुआं उठता देख स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना अग्नि शमन विभाग को दी गई, जिसके तुरंत बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया.

जानिए कैसे लगी आग

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार रेस्तरां कर्मचारी खाना बना रहा था कि अचानक तेल में आग लग गई. जिस वजह से किचन इसकी चपेट में या गया. देखते – देखते पूरे किचन में आग फैल गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रेस्तरां की चिमनी से धुंआ निकलता देख इस घटना की जानकारी जुगसलाई पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. फिलहाल राहत की बात ये है कि इस घटना में की व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ है.

जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए जुगसलाई पुलिस पदाधिकारी एस के राय ने बताया कि आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई, जहां वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा की आग लगने के पीछे आखिर क्या कारण है, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

 

Published at:18 Sep 2023 10:48 AM (IST)
Tags:Jamshedpurjharkhandnewsjharkhandlatestnewsthenewspostjhakhandlatestnewsjamshedpurjamshedpurnews
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.