✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: डांस कर खुशी-खुशी घर लौटा नाबालिग, कुछ घंटों बाद उठाया खौफनाक कदम

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 12, 2026, 1:26:20 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग किशोर (17) द्वारा फांसी लगा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. शादी पार्टी में डांस करने के बाद वह घर लौटा और फांसी लगा ली. घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआबासा गांव की है. देर रात नाबालिग चैतन्य सिंह ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की है. मंगलवार को शव का परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया. इस मामले में गोविंदपुर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. नाबालिग के परिवार के लोगों का कहना है कि गांव के ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. संभवतः इसी कारण उसने आत्महत्या की. घटना के दौरान घर में कोई और नहीं था. घटना को लेकर गांव में मातम पसरा है.

घर लौटे परिजन तो फंदे से लटकता मिला
चैतन्य बेसरा सोमवार की रात घर में अकेला था. पूरा परिवार दूसरे गांव में एक शादी समारोह में गया था. जबकि चैतन्य भी गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में गया था. परिजनों के अनुसार पार्टी में उसने जमकर डांस भी किया. फिर घर लौटकर उसने फांसी लगा ली. परिजन रात 12.30 घर वापस लौटे तो उसे फंदे से लटकता पाया. पिता रघु सिंह ने बताया कि गांव की ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग था. संभवतः इसी कारण उसने आत्महत्या की. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. बताया जा रहा है कि वैद्यनाथ एक अच्छा फुटबॉल खिलाड़ी भी था. 

बोड़ाम में भी नाबालिग ने लगाई फांसी
इधर, पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में भी एक नाबालिग किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की. नाबालिग वैद्यनाथ बेसरा (16) पहाड़पुर गांव का रहने वाला था. घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित जंगल में एक पर उसका शव फंदे से लटकता मिला. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. किशोर के पिता सुनील बेसरा ने बताया कि वैद्यनाथ 10 मई को शाम घर से निकला था. उसने मेला में जाने की बात कही थी. दूसरे दिन जंगल में उसका शव मिला. उसके आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

 

Tags:JamshedpurJamshedpur newsJamshedpur sucideJharkhandJharkhand newsViral newsBreakingBreaking newsKolhanGovindpurBodam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.